logo

सेवा में बलिदान को सलाम : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत कर्मियों के परिजनों को सौंपा 1-1 करोड़ का चेक

CMNKPO.jpg

रांची 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड विधानसभा में राज्य सरकार के तीन दिवंगत कर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की सहायता राशि का चेक सम्मानपूर्वक प्रदान किया। ये सहायता राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की विशेष बीमा योजना के तहत दी गई, जो उन कर्मियों को समर्पित है जो सेवा के दौरान किसी दुर्घटना के शिकार हो गए।
दिवंगत कर्मियों में शामिल हैं – कांस्टेबल स्व० अजीत कुमार (जिला पुलिस बल, गुमला), आरक्षी स्व० अनिल कुमार झा (जिला पुलिस बल, सरायकेला) एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक स्व० सुशील कुमार मरांडी (जामताड़ा)।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य सरकार में सेवारत वैसे कर्मी जो सेवा में रहते हुए किसी भी दुर्घटना में दिवंगत हुए हैं, उनके परिजनों के साथ हमारी सरकार सदैव खड़ी है।"


मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि दिवंगत कर्मियों के परिजनों को ससम्मान उनका पूरा हक और अधिकार देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
परिजनों ने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के प्रति गहरा आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहयोग से न सिर्फ परिवार की आजीविका में मदद मिलेगी, बल्कि बच्चों की शिक्षा और भविष्य को भी संबल मिलेगा।
इस कार्यक्रम में मंत्री  राधाकृष्ण किशोर, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया झारखंड के हेड एवं महाप्रबंधक  विवेक चंद्र जायसवाल, उप महाप्रबंधक  मनोज कुमार, मुख्य प्रबंधक  विकास कुमार पांडे समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest