द फॉलोअप डेस्क
अपरिहार्य कारणों से स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी का 3 जनवरी का साहिबगंज दौरा फ़िलहाल रद्द कर दिया गया है। डॉ अंसारी ने बताया कि जिला उपायुक्त साहिबगंज हेमंत सती के पिताजी के आकस्मिक निधन के कारण साहिबगंज में प्रस्तावित ओपीडी, मेडिकल कॉलेज भूमि निरीक्षण और अन्य निर्धारित कार्यक्रमों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।.jpg)
स्वास्थ्य मंत्री डॉ अंसारी साहिबगंज जिले में आगामी 3 जनवरी को स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल कॉलेज परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण करने वाले थे। वे सुबह 11 बजे सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा देने वाले थे और खुद मरीजों से संवाद कर, उनकी समस्याओं को सुनकर आवश्यक उपचार करने वाले थे।
हालांकि इस दुखद घटना के कारण उनके सभी कार्यक्रम फिलहाल स्थगित रहेंगे। डॉ अंसारी ने नागरिकों और अधिकारियों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि वह जल्द ही साहिबगंज दौरा पुन: निर्धारित करेंगे।