logo

नियुक्तियों के नाम पर झारखंड में शुरू हो गया है द ग्रेट आई वॉश सर्कस- प्रतुल शाहदेव 

BJP12.jpeg

रांची 

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने प्रेसवार्ता कर कहा कि नियुक्तियों के नाम पर झारखंड में द ग्रेट आई वॉश सर्कस शुरू हो गया है। शाहदेव ने कहा कि आज का नियुक्ति पत्र समारोह सिर्फ मुख्यमंत्री के चेहरे को चमकाने के लिए आयोजित किया गया था। प्रतुल ने कहा कि ये सस्ती लोकप्रियता के लिए नौकरी बांटने का दिखावा करने का कार्यक्रम था। इसके जरिए युवाओं को ठगने का कार्य किया गया। प्रतुल ने कहा कि पीजीटी परीक्षा पर बीजेपी ने गंभीर आरोप लगाए थे। हजारों युवा सड़कों पर इसका विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लाखों परीक्षार्थी इंसाफ के इंतजार में थे। इसी बीच सरकार ने हड़बड़ी में नियुक्ति समारोह को आयोजित किया। पीजीटी परीक्षा में भ्रष्टाचार के पुख्ता प्रमाण मिले थे। 70% से 80% नियुक्तियां सिर्फ 2 एग्जामिनेशन सेंटर के अभ्यर्थियों की हो गई। बोकारो के श्रेया इन्फोटेक केंद्र से 500 से ज्यादा अभ्यर्थी सफल हुए। 


चंपाई सोरेन से परहेज क्यों 

प्रतुल ने कहा कि अगर सरकार की नीयत साफ़ रहती तो वह पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के कार्यकाल में ही घोषित तिथि के दिन इस समारोह को कर सकती थी। लेकिन जान बूझकर नियुक्ति समारोह को रोका गया। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को पदमुक्त किया गया। हेमंत सोरेन से नियुक्ति पत्रों को सिर्फ चेहरा चमकाने के लिए बंटवाया गया। प्रतुल ने कहा पौने पांच वर्षों तक ये सरकार सिर्फ युवाओं को ठगती रही। आज तक न स्थानीय नीति बनी ना नियोजन नीति बनी। सरकार ने विधानसभा में खुद स्वीकार किया है कि पिछले 5 वर्षों में घोषित 25 लाख नियुक्तियों की जगह सिर्फ 11,344 हुई हैं। जिसमें हजारों पंचायत सचिव अभ्यर्थी शामिल हैं, जिन्होंने सरकार के खिलाफ लड़कर सर्वोच्च न्यायालय से नियुक्ति पाई थी।

झारखंड में द ग्रेट आई वॉश सर्कस 

प्रतुल ने कहा झारखंड में द ग्रेट आई वॉश सर्कस प्रारंभ हो गया है l नियुक्ति पत्र बताकर युवाओं को लॉलीपॉप थमा रही है सरकार। पिछले 5 वर्षों में 25 लाख नौकरियां हो जानी चाहिए थीं। प्रतुल ने कहा अभी भी जेएससीसी के द्वारा स्नातक स्तरीय परीक्षा के अभियुक्त पकड़े जा रहे हैं। कल ही एक और गिरफ्तारी हुई। लेकिन ऐसा क्यों रहा कि पीजीटी परीक्षा की ना जांच हुई ना एसआईटी का गठन हुआ। बस सीधे नियुक्ति पत्र बांट दिया गया। प्रतुल ने कहा बीजेपी युवाओं के हर संघर्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। लेकिन हेमंत सरकार 1, 2 और 3 में भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया गया। प्रेसवार्ता में युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात एवम मंत्री शौर्य पूजा सिंह भी उपस्थित थे। 

Tags - Pratul ShahdevEye WashCircusJharkhand News