logo

जमीन का डेटा ऑनलाइन गड़बड़ी कर डिजिटल डकैती कर रही है सरकार : सुदेश महतो 

ranchi312.jpg

रांची/मांडू
राज्य की वर्तमान परिस्थिति में लोग अपनी ख़ातियानी जमीन तक का ऑनलाइन रसीद निर्गत नहीं करा पा रहे हैं। आज एक जमीन को उसके वाजिब मालिक की जगह दूसरे के नाम से ऑनलाइन अपडेट किया जा रहा है। फिर खुद से जानबूझकर किए गए गड़बड़ी को ठीक करने के लिए जमीन के मालिक से अधिकारी मोटी रकम वसूल रहे हैं। जमीन का डेटा ऑनलाइन गड़बड़ी कर डिजिटल डकैती कर रही है सरकार। इस अराजक व्यवस्था ने गरीब परिवार को मानसिक और आर्थिक रुप से तोड़ दिया है। हमारी तैयारी इस व्यवस्था को बदलने की है। इनके आंकड़ों और हिसाब में कोई मेल नहीं है। ये बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने मांडू प्रखंड के तरवा टाँड़, मुरपा, कुज्जू में आयोजित में मांडू विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह में कही। मौके पर उपस्थित हज़ारों चूल्हा प्रमुखों ने शपथ ग्रहण की। 

झारखंड आंदोलन को बेचने वाली जेमएएम और खरीदने वाली कांग्रेस ने अपने गलत नीति निर्धारण से राज्य के विकास पर विराम लगा दिया है। 40 साल से सक्रिय राजनीति में रहने वाली पार्टी जेएमएम ने राज्य के हित में कोई काम नहीं किया। राज्य की जनता ने इनकी दूसरी पीढ़ी को नेतृत्व का मौका तो दिया लेकिन इन्होंने अपनी ही जनता को केवल ठगने का काम किया है। जनता को कई महीनों से पेंशन नहीं मिला है, उनके हक के राशन से भी उन्हें वंचित होना पड़ रहा है। राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए लोग सालों से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। 

उन्होंने कहा कि मांडू के हर परिवार ने राज्य आंदोलन की लड़ाई लड़ी है। मांडू का हर परिवार राज्य के बारे में सोचने वाला है। भूगर्भ संपदा से परिपूर्ण इस क्षेत्र की जनता को आज तक कुछ नहीं मिला। अपार संभावनाओं वाले इस क्षेत्र के युवा दो जून की रोटी के लिए पलायन को विवश हैं। मांडू पिछली बार हुई चूक को नहीं भूला है। मांडू बदलाव के लिए तैयार है। चूल्हा प्रमुखों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चूल्हा प्रमुख एक अटल विचार और मजबूत शक्ति है। हमारा उद्देश्य हर गांव हर घर से जवाबदेह राजनीति तैयार करना है। 

सरकार के दिन अब गिनती के: चंद्र प्रकाश चौधरी 

पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव से पहले लोकलुभावन वादों की पोथी लेकर आने वाली हेमंत सरकार ने जनता से किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। इन्होंने जनता को छलने का काम किया है। चुनाव सामने देख नए नए वादे कर फिर जनता को भ्रामित करने का प्रयास कर रही है सरकार। हम सभी को मिलकर इस सरकार को सत्ता से हटाने का काम करना है। स्थानीय नीति, नियोजन नीति और विस्थापन नीति बनाने का वादा कर सत्ता में आई सरकार ने कोई नीति नहीं बनाई। पांच लाख नौकरी का वादा पूरा न करके युवाओं को ठगने का काम किया है। इस सरकार के दिन अब गिनती के बचे हैं। 

इस अवसर पर वरीय उपाध्यक्ष एवं गिरिडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी, रामगढ विधायक सुनिता चोधरी, महासचिव एवं गोमिया विधायक लम्बोदर महतो, विजय साहू, तीवारी महतो, विकास राणा, जीप अध्यक्ष शुधा चौधरी, उमेश भोक्ता, दिलीप दाँगी, परमेश्वर महतो, मनोज महतो, ब्रमदेव महतो, जयकिशोर महतो, भोला तुरी, तपेश्वर महतो, सरिता देवी, हेमलाल महतो, किशुन महतो,अमृत मुण्डा, इंतेखाब आलम, संजय यादव, लाल चंद महतो, मुकेश सिन्हा, चन्द्रमणि देवी, भजन लाल महतो इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे। 


 

Tags - government digital robbery land data online Sudesh Mahato Jharkhand News