logo

गृहमंत्री अमित शाह से मिले पूर्व सीएम रघुवर दास, झारखंड के मुद्दों पर हुई चर्चा

AMITSHAH321.jpg

रांची
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज रांची में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर दास ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह से आज उनके रांची प्रवास के दौरान स्नेहिल मुलाकात हुई। इस दौरान झारखंड के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
बाद में पत्रकारों से बातचीत में रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विदेशी धर्म के दबाव में पेसा कानून को लागू नहीं कर रही है। अगर यह कानून लागू हो गया तो पारंपरिक व्यवस्थाओं को माननेवाले लोग ग्राम प्रधान बनेंगे और ग्राम समिति के जरिए गांवों का विकास होगा।


दास ने कहा कि पेसा लागू होने पर गांव की सरकार को बालू घाट, तालाब, वनोपज जैसे संसाधनों का अधिकार मिलेगा। इससे एक ओर गांव की आमदनी बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर बालू, पत्थर जैसे खनिज संसाधनों की लूट पर रोक लगेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार से पेसा के लिए 1400 करोड़ रुपये का फंड मिलेगा। इससे जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा होगी और ग्राम सभा के जरिए स्वशासन स्थापित होगा।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest