logo

जमशेदपुर में अपराधियों ने विधायक प्रतिनिधि पर की फायरिंग, टीएमएच में चल रहा इलाज

BLACKAND_WHITE.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके खाउ गली में बुधवार देर शाम अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना देर रात 9 बजे के आसपास की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने चक्रधरपुर के रिटायर कॉलोनी निवासी समरेश सिंह उर्फ गुड्डू को गोली मारी है। समरेश सिंह उर्फ गुड्डू चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के नगर विधायक प्रतिनिधि है। बताया जा रहा है कि हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद गुड्डू को विधायक सुखराम उरांव ने अपना प्रतिनिधि बनाया था। इसके अलावा गुड्डू सिंह चक्रधरपुर में सिविल और बालू के व्यवसाय से भी जुड़े है।

बता दें कि अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब गुड्डू बिष्टुपुर के खाउ गली में एक ठेले से आइसक्रीम खरीदकर खा रहा था। इसी दौरान बाइक पर अपराधी आये और गुड्डू पर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये। इधर, घटना की सूचना पर मौके पर बिष्टुपुर थाना की पुलिस पहुंची और घायल को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि गुड्डू के गले में गोली लगी है और उसके जबड़े में फंसी है, जिसकी फिलहाल स्थिति गंभीर बनी हुई है।


 

Tags - Jharkhand News Jamshedpur News Jamshedpur Hindi News Jamshedpur Latest News Firing MLA Representative