रांची
रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने आज रांची में हुई बैठक में कहा कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो समाज के हर आखिरी आदमी तक पहुंचाना है। बता दें कि आज कांग्रेस की ओऱ से मोराबादी प्रखंड बूथ कमिटी की बैठक आहूत की गई। इसमें जनसंपर्क अभियान की तैयारी के लिए प्रखंड में आने वाले सभी वार्डो के अध्यक्षों से बात हुई। तैयारी को लेकर समीक्षा की गई। कुमार राजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठ महानगर कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के तमाम प्रखंड एव वार्ड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि सभी एक समूह बनाकर समाज के हर आखरी व्यक्ति तक मेनिफेस्टो को पहुंचाने का कार्य करें। बीजेपी की देश विरोधी विचारधाराओं का भांडा फोड़ कर सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करें।
बीजेपी पर लगाये ये आरोप
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार निरंतर किए गए वादों को पूरा करने में असमर्थ रही है। चाहे वो प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार हो या हर गरीब को पक्का मकान देने वाला जुमला हो। न जाने कितने ऐसे प्रासंगिक मुद्दे हैं जिनपर बात न करके मोदी सरकार सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है। लोगों को बरगलाने और ठगने का काम किया जा रहा है। उनका उद्देश्य सिर्फ सत्ता का भोग भोगना है। चाहे जनता बेरोजगारी, महंगाई से त्रस्त हो जाए। आज देश में 45 वर्षों के दौरान सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। इसपर ये सरकार ध्यान नहीं दे रही है। जनता त्रस्त है और मोदी सरकार मस्त है।
जनता की से ये अपील
कुमार राजा ने कहा कि जनता जाग चुकी है और इस तानाशाह सरकार को इस लोकसभा चुनाव में बाहर का रास्ता दिखाने के लिए बेचैन है। उन्होंने ये भी कहा कि जिस प्रकार से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 5 न्याय और 25 गारंटी को घोषणा की है, उससे जनता का पुरजोर समर्थन प्राप्त हो रहा है। कार्यकर्ता वार्ड एवं बूथ स्तर तक लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इस जुमलों वाली रेलगाड़ी सरकार को पटरी से हटाने का मन बना लिया है। मौके पर मुख्य रूप से मोराबादी प्रखंड के अध्यक्ष विक्की करमाली, महिला कांग्रेस की प्रखंड अध्यक्ष, रातु रोड के प्रखंड अध्यक्ष सुदीप उरांव, रांची विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव सिंह आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -
https://chat।whatsapp।com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn