फॉलोअप डेस्क
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "आज का दिन बेहद दुखद है। देश के आदिवासी नायक, जिन्हें दिशोम गुरु के नाम से जाना जाता था, अब हमारे बीच नहीं रहे।"
हेमंत सोरेन ने बताया कि शिबू सोरेन का आज सुबह निधन हो गया। "उन्होंने अंतिम सांस तक संघर्ष किया," मुख्यमंत्री ने भावुक स्वर में कहा। उन्होंने आगे कहा, "इस महान पुरुष की क्षति पर शोक व्यक्त करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं।" अपने पिता की विरासत को याद करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा, "निश्चित रूप से हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे।"
झारखंड की राजनीति और आदिवासी समाज में शिबू सोरेन का योगदान ऐतिहासिक रहा है। दिशोम गुरु के रूप में वे दशकों तक आदिवासियों की आवाज बने रहे और राज्य के निर्माण आंदोलन में अहम भूमिका निभाई।
