चाईबासा
सीएम हेमंत सोरेन ने आज शहीद दिवस पर सेरेंगसिया, प सिंहभूम के शहीदों को नमन किया। मौके पर सोरेन ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन व परिसंपत्तियों का वितरण किया। कहा कि आज अपने शहीदों की बदौलत हम अलग झारखंड लेने में कामयाब हुए हैं। हमने लड़कर झारखंड लिया है और अपने अधिकार के लिए एक दूसरी लड़ाई आज भी जारी है। कहा हमारे पूर्वजों से अपने अधिकार के लिए लड़ने की ताकत आदिवासी समाज को मिलती है। काह कि भरपुर संसाधन और खनिज संपदा होते हुए भी हमारा झारखंड देश के सबसे अधिक पिछड़े राज्य की सूची में है। इस स्थिति को बदलना है।
मुख्यमंत्री सेरेंगसिया में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ 1837 में हुए विद्रोह के महानायकों को नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आयोजित शहीद दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मौके पर उन्होंने 246 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।