logo

प्रादेशिक नियोजनालय : रांची में करियर काउंसलिंग कैंप का आयोजन, निःशुल्क एग्जाम टेस्ट सीरीज की शुरुआत 

lkam03251.jpg

रांची
अवर प्रादेशिक नियोजनालय, रांची के सभागार (सर्कुलर रोड, कांकेरी) में शनिवार को एक दिवसीय करियर काउंसलिंग कैंप का आयोजन किया गया। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विशेषकर एसएससी, रेलवे एवं बैंकिंग के अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर कुल 125 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कुछ सफल अभ्यर्थियों को भी आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने अपने अनुभव प्रतिभागियों के साथ साझा किए। इस अवसर पर नियोजन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार ने प्रतिभागियों को नियोजनालय की विभिन्न सेवाओं, समय-समय पर आयोजित होनेवाले रोजगार मेलों और भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।


सत्र में झारखंड स्टेट स्किल डेवलपमेंट मिशन द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों जैसे टेलरिंग डिप्लोमा और डिग्री प्रोग्राम की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित उप-निदेशक (नियोजन) श्री निशिकान्त मिश्र ने छात्रों को उत्साहित करते हुए करियर से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
नियोजनालय द्वारा उपलब्ध सुविधाएं
नियोजनालय द्वारा संचालित पुस्तकालय, आईटी लैब और ई-लर्निंग जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी नियोजनालय में निबंधन कराकर इनका लाभ ले सकते हैं। एसएससी, रेलवे व बैंकिंग की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क टेस्ट सीरीज भी जल्द शुरू की जा रही है। इसमें भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अवर प्रादेशिक नियोजनालय, सर्कुलर रोड, कांकेरी, रांची में संपर्क कर सकते हैं।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest