द फॉलोअप डेस्क
चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर आ रही है, जहां रविवार देर शाम एक आईआरबी IRB के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में की गई है। यह हादसा बारियातु गांव के पास का बताया जा रहा है। जहां बेकाबू बोलेरो सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी। 
जानकारी के मुताबिक मृतक जवान हंटरगंज थाना क्षेत्र के पांडेयपुरा के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती बलबल स्थित दस दिवसीय पशु मेले में हुई थी। ड्यूटी पूरी करने के बाद वे बोलेरो वाहन से चतरा लौट रहे थे।.jpeg)
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, जैसे ही बोलेरो बारियातु गांव के पास पहुंची, अचानक वाहन का एक टायर फट गया। इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। और तेज रफ्तार बोलेरो पहले सड़क किनारे लगे मुनगा के पेड़ से टकराई। और फिर पास ही में स्थित बैजनाथ यादव की दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में जवान अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।.jpeg)
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो में अनिल कुमार के साथ दो अन्य लोग भी सवार थे, जो हादसे के बाद तुरंत घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की जानकारी तुरंत गिद्धौर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं क्षतिग्रस्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।