logo

देवघर : मधुपुर हिंसा पर बीजेपी का बड़ा एक्शन, मामले की जांच के लिए बनाई 6 सदस्यी टीम

dghn.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देवघर के मधुपुर में काली मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर हुए सांप्रदायिक तनाव के बाद अब इस मामले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने घटना की गंभीरता को देखते हुए 6 सदस्यी जांच टीम का गठन किया है। यह टीम मधुपुर जाकर पूरे मामले की पड़ताल करेगी।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को करीब सौ साल पुराने काली मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के दौरान दो समुदायों में हिंसक टकराव हो गया था। मुस्लिम बहुल इलाके में मंदिर के प्लास्टर कार्य पर आपत्ति जताए जाने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस प्रभावित क्षेत्र में कैंप कर रही है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, हालांकि इलाके में अभी भी तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update  news deoghar news deoghar khabar BJP news BJP update