द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा जिले के विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रमेश उरांव का आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने 18 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। बताया गया कि रमेश उरांव की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब थी और उनका कोलकाता के अस्पताल में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। उनके निधन की खबर से लोहरदगा समेत विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर बुधवार शाम लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड स्थित पैतृक गांव अर्रू लाया जाएगा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में समर्थकों और ग्रामीणों के पहुंचने की संभावना है।

20 अगस्त को पैतृक आवास पर होगा अंतिम संस्कार
परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय रमेश उरांव का अंतिम संस्कार 20 अगस्त 2026, गुरुवार को सुबह 10 बजे उनके पैतृक आवास ग्राम अर्रू में किया जाएगा। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है और समर्थक एवं ग्रामीण उनके अंतिम दर्शन के लिए गांव पहुंचने की तैयारी में हैं।