रांची
झारखंड स्थापना दिवस (Jharkhand Foundation Day) एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा (Birsa Munda) की जयंती के अवसर पर आजसू (AJSU) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत (Dr. Devsharan Bhagat) ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष (Struggle), त्याग और बलिदान झारखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई का आधार है। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत (British Rule) के खिलाफ उनका अदम्य संघर्ष आज भी युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मौके पर ये लोग रहे मौजूद
उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य की स्थापना जिन सपनों और जनआकांक्षाओं के साथ हुई थी, उन्हें पूरा करना ही धरती आबा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राज्य के संसाधनों पर मूलवासियों का अधिकार, युवाओं को रोजगार, सामाजिक न्याय और झारखंडी अस्मिता की रक्षा के संकल्प को मजबूत करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। कार्यक्रम में केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, झारखंड आंदोलनकारी वायलेट कच्छप सहित मनोज कुमार महतो, हरीश कुमार, प्रभा मेहता, सीमा सिंह, ओम वर्मा, डॉ. पार्थ, शिवम दुबे, हरि जायसवाल, सु अंजू तिर्की, अमन साहू, अंकित, अनिल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
