चाईबासा
पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के उग्रवाद प्रभावित सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा.क.पा. (माओवादी) के शीर्ष नेताओं की विध्वंसक गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
झारखंड पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम द्वारा इस अभियान को अंजाम दिया जा रहा है। यह अभियान प्रतिबंधित संगठन के शीर्ष नक्सली नेताओं — मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा और अन्य दस्तों की संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर शुरू किया गया है।

पुलिस अधीक्षक, चाईबासा को 6 अगस्त 2025 को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों द्वारा जराईकेला थाना क्षेत्र के जंगलों और पहाड़ियों में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी गई है, जिसका उद्देश्य सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर उनके अभियानों को बाधित करना है। इस सूचना के आधार पर 7 अगस्त 2025 से संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 10 अगस्त को सारंडा क्षेत्र के पहाड़ी इलाके से एक शक्तिशाली IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया गया, जिसका वजन लगभग 5 किलोग्राम था।
.jpeg)
IED को मौके पर ही बम निरोधक दस्ते की सहायता से सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया है, जिससे एक बड़ी घटना को टाला जा सका। सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई नक्सली गतिविधियों के खिलाफ एक अहम सफलता मानी जा रही है। अभियान अभी भी जारी है और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
अभियान में शामिल बल:
• चाईबासा पुलिस
• कोबरा 209 बटालियन
अग्रतर कार्रवाई जारी है।
