logo

जमशेदपुर में गौवंश तस्करी का बड़ा खुलासा, फर्जी नंबर वाली कार के साथ चालक गिरफ्तार

fh.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत आजादनगर रोड नंबर-2 के पास मंगलवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस ने गौवंश तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया। गुप्त सूचना के आधार पर मानगो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार संख्या JH-05-CC-1300 को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने पाया कि कार में पांच गौवंशों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से वाहन चालक को हिरासत में लेते हुए कार को जब्त कर लिया। जांच के दौरान मामला और गंभीर हो गया, जब यह सामने आया कि वाहन पर लगा रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी है। सभी गौवंशों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी चालक से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही इस तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जायेगी।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news jamshedpur news jamshedpur khabar jamshedpur update