logo

रांची : लापुंग में ‘दलित जागो संविधान बचाओ’ कार्यक्रम में बोले बंधु तिर्की- संविधान देश की आत्मा, छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

BANDHU03251.jpg

रांची
लापुंग प्रखंड में आयोजित ‘दलित जागो - संविधान बचाओ’ कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और इसके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या उसे कमजोर करने की कोशिश लोकतंत्र को कमजोर करने जैसा होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार और आरएसएस मिलकर संविधान को कमजोर करने का षड्यंत्र रच रहे हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग शामिल हुए। सभी ने संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। बंधु तिर्की ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान हमें दिया है, वह हर नागरिक को जीने, बोलने, खाने और पहनने की आजादी देता है। लेकिन मौजूदा सत्ता अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए इन अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रही है।


उन्होंने कहा कि ग्रामीण और विशेषकर दलित समाज को अब जागरूक होकर संघर्ष के मैदान में उतरना होगा। अगर संविधान कमजोर हुआ तो पड़हा व्यवस्था और ग्राम सभा जैसे अधिकार भी खत्म हो जाएंगे। आज जरूरत है कि गांव-समाज में ऐसे चेहरों को पहचाना जाए जो संविधान विरोधी मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं, और उनका डटकर विरोध किया जाए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्णा नायक, बंधु नायक, खीदू नायक, सूरज नायक, सुनीता नायक, सुरेश नायक, सूरज राम, इंदु नायक, काजल देवी, राहुल राम, संतोष राम, पूर्णिमा देवी, आशा देवी, शोभा कुमारी, महात्मा राम, प्रकाश राम, सुमन देवी, लखु नायक सहित कई गांवों के लोग मौजूद थे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest