द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नई दिल्ली में नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न समसामयिक और राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बाबूलाल मरांडी ने बताया कि बैठक सकारात्मक और सार्थक रही तथा संगठन को मजबूत बनाने समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
