रामगढ़, नेमरा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की माता दिवंगत रूपी सोरेन जी के संस्कार भोज (Ritual Feast) में सम्मिलित होने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में आगंतुक (Visitors) उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे हैं। इसमें प्रसिद्ध योग गुरु (Yoga Guru) बाबा रामदेव भी शामिल हैं। खबर है कि सोरेन सभी लोगों का स्वागत (Welcome) कर रहे हैं और उनसे मिल रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री स्वयं एक-एक कर सभी व्यवस्थाओं (Arrangements) की निगरानी (Monitoring) कर रहे हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले किसी भी आगंतुक को कोई असुविधा (Inconvenience) न हो। हेमंत सोरेन ने नेमरा पहुंचे मेहमानों से मुलाकात कर उनका अभिवादन एवं स्नेह स्वीकार करते हुए दुख की इस घड़ी में साथ खड़े होने के लिए सभी का आभार (Gratitude) व्यक्त किया है।

आयोजित संस्कार भोज में सम्मिलित हुए
नेमरा से हमारे प्रतिनिधि ने बताया कि प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। वहां वे मुख्यमंत्री की पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन जी के स्मृति में आयोजित संस्कार भोज में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्व रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस शोक की घड़ी में स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। स्वामी रामदेव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री और उनके परिजनों ने स्वामी रामदेव के आगमन और उनकी संवेदनाओं के प्रति आभार प्रकट किया।
