logo

सेना भर्ती के लिए रांची 22 अगस्त से 4 सितंबर तक होगी रैली, आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन 

ARMY0032.jpg

रांची
झारखंड राज्य के युवाओं के लिए वर्ष 2025-26 की सेना भर्ती रैली का आयोजन 22 अगस्त से 04 सितंबर 2025 तक रांची में किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारी को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची  मंजुनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए सभागार में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर समाहर्ता  रामनारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर  उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर  अजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  प्रवीण पुष्कर, डायरेक्टर रिक्रूटिंग कर्नल विकास भोला, उप समाहर्ता डॉ. सुधेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी मती उर्वशी पांडेय सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

भर्ती स्थल पर तैयारियों की समीक्षा
बैठक में कर्नल विकास भोला ने बताया कि सेना भर्ती रैली के दौरान युवाओं को आवश्यक मौलिक सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मेडिकल टीम और एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि रैली स्थल पर CGI शीट बैरिकेडिंग, 1.6 कि.मी. रनिंग ट्रैक, विश्राम क्षेत्र, और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की पूरी तैयारी की जा रही है। उपायुक्त रांची ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की ओर से सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएंगी।

उम्मीदवारों को दलालों से सतर्क रहने की अपील
कर्नल विकास भोला ने सेना में भर्ती होने वाले सभी उम्मीदवारों से दलालों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है, और केवल योग्यता के आधार पर ही चयन संभव है। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के झांसे में न आने की सलाह दी गई है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest