रांची/कोलकाता
पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने आज कोलकाता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव और सांसद, केसी वेणुगोपाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उनके साथ एआईसीसी महासचिव एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (WBPCC) के अध्यक्ष शुभंकर सरकार सहित पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इन विषयों पर हुई चर्चा
मौके पर अंबा प्रसाद ने इन नेताओं के साथ झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों तथा विभिन्न राज्यों में कांग्रेस की भावी रणनीतियों को लेकर गंभीर चर्चा में हिस्सा लिया। उन्होंने झारखंड के सामाजिक, आर्थिक और विकास संबंधी विषयों पर भी अपने विचार साझा किए तथा जनहित के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान संगठन को और सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रखने को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
