logo

पुष्पा महतो मर्डर केस में आजसू का आरोप- पुलिस ने बदल दी पीड़ित पक्ष के आवेदन की तारीख 

AJSU011.jpg

रांची 

पुष्पा महतो मर्डर केस में आज आजसू ने आरोप लगया कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष के आवेदन की तारीख बदल दी। बता दें कि आज बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से 21 जुलाई 2025 को गायब हुई पुष्पा महतो के मामले में आजसू पार्टी ने रांची पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। पार्टी ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही बोकारो एसपी के निलंबन की मांग पार्टी ने की है। पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की 21 जुलाई को ग़ायब हुई बेटी की मां रेखा देवी ने बोकारो के पिंड्राजोरा थाना में बेटी के अपहरण का आवेदन दिया। जिसमें अभियुक्त का नाम भी था। मेहता ने आरोप लगाया कि थाना ने इस मूल आवेदन को बदल दिया। पुलिस ने आवेदन प्राप्ति की तारीख बदलकर 24 जुलाई 2025 कर दी। इसके बाद भी पिंड्राजोरा थाना ने प्राथमिकी नहीं दर्ज किया गया। 

14वें दिन प्राथमिकी दर्ज की गई

बहुत दबाव देने के बाद 04 अगस्त 2025 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी। एक संगीन अपराध के मामले में 14 वें दिन प्राथमिकी दर्ज की गई। यह पुलिस की लापरवाही दर्शाता है। इसके बाद भी पुलिस ने इस मामले में गंभीरता नहीं बरती। आजसू  पार्टी के प्रयास से पीड़िता की मां ने झारखंड हाईकोर्ट से गुहार लगायी। हाईकोर्ट ने फटकार लगायी इसके बाद पुलिस ने एसआईटी गठित कि गयी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता का नरकंकाल मिलने का दावा किया। एक संगीन मामले में नौ माह तक पुलिस मूकदर्शक बनी रही। 

बोकारो पुलिस अधीक्षक जिम्मेवारी से भागते रहे 

बोकारो पुलिस अधीक्षक ने 28 पुलिसकर्मी को निलंबित किया लेकिन इस मामले में वे हमेशा अपनी जिम्मेदारी से भागते रहे। उन्होंने अपनी जिम्मेवारी से पल्ला झाड़ लिया है। आजसू पार्टी के प्रतिनिधि को बोकारो एसपी ने यह कहा था की आप सब जहां जाना चाहते हैं जा सकते हैं। इससे पुलिस की अकर्मण्यता स्पष्ट परिलक्षित होती है। संजय मेहता ने कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था हाशिए पर चली गयी है। सिर्फ वर्ष 2025 में 1347 हत्या की घटना झारखंड में हुई है। जबकि 2026 के जनवरी- फरवरी माह में 200 हत्या की घटना झारखंड पुलिस ने दर्ज किया है। मार्च - अप्रैल का आंकड़ा अब तक झारखंड पुलिस ने जारी नहीं किया है। लगातार बढ़ते अपराध की घटना से झारखंड का आम जनमानस दहशत में है। यह सरकार कानून व्यवस्था बनाये रखने में विफल साबित हुई है। 

घटना की हो सीबीआई जांच, निलंबित हो एसपी : सचिन महतो 

आजसू पार्टी के बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने पार्टी की तरफ़ से मांग की है की बोकारो एसपी को निलंबित किया जाए। एसपी की लापरवाही इस मामले में स्पष्ट है। इस मामले की सीबीआई जांच की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया की पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के हर मोर्चे पर लड़ेगी। पीड़ित परिवार को हाईकोर्ट लेकर पहुंची आजसू नेत्री केंद्रीय सचिव बबीता कुमारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की क्या झारखंड पुलिस अपने विवेक से कोई काम नहीं करेगी? क्या झारखंड का हर ग़रीब परिवार हाईकोर्ट जाने में सक्षम है। उन्होंने कहा की हमें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। हम परिवार को न्याय दिलाने की पूरी लड़ाई लड़ेंगे। पुष्पा और उसके परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई हम अंतिम तक लड़ेंगे। झारखंड में पुलिस की कार्यशैली बहुत हत्तोसाहित करने वाली है। 

पीड़िता की मां रोती रही, नहीं सुना प्रशासन : रजनी रवानी

पीड़िता की मां को स्थानीय स्तर पर मदद पहुंचाने वाली आजसू की नेत्री रजनी रवानी ने बताया की हमलोग पुलिस थाने, एसपी, डीसी, डीएसपी का चक्कर लगाते रहे लेकिन पुलिस नहीं सुनी। पुलिस हमलोगों पर ही झल्लाती रही। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में नार्को टेस्ट की मांग करते हैं। साथ ही पुलिस डीएनए जांच कर यह स्पष्ट करे की जो कंकाल मिला है वह किसका है? पुष्पा के साथ क्या हुआ ? यह पुलिस स्पष्ट करे। आजसू के वरीय नेता प्रदीप महतो ने बताया की झारखंड में अपराधियों का राज क़ायम हो गया है। पुलिस इस मामले में बहुत उदासीन बनी रही। आजसू यह मांग करती है पुष्प कैसे ग़ायब हुई, कौन ग़ायब किया ? उसके साथ क्या हुआ यह स्पष्ट करे। झारखंड में अपराध की घटना पर झारखंड पुलिस सक्रिय नहीं होती है। हर मामले में पुलिस घटना की सत्यता को मोड़ने की कोशिश करती है। 

आजसू के लोगों ने हमें मदद किया, हमें न्याय चाहिए : रेखा देवी

पीड़िता की मां रेखा देवी ने कहा की हम पुलिस प्रशासन के रवैये से तंग आ चुके हैं। मुझे कोई उम्मीद नहीं थी। आजसू पार्टी के प्रयासों से मैं हाईकोर्ट पहुंची। हमें न्याय चाहिए। थाना और न्यायालय का चक्कर लगाते हुए थक चुकी हैं। पुलिस के रवैये ने हमें बहुत हतोत्साहित किया है। न्यायालय पर भरोसा है की हमें न्याय जरूर मिलेगा।


 

Tags - AJSU Alleges  Pushpa Mahto Murder Case Police Altered Date Victim Family Application JHARKHNAD JHARKHNAD NEWS