द फॉलोअप डेस्क
झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तीन युवक सेल के परित्यक्त रोपवे से लोहा चोरी करने के इरादे से ऊंचाई पर चढ़े थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से एक युवक नीचे गिर गया और बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।.jpeg)
वहीं, दो अन्य युवक भी नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक बनियाहीर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार सुबह सुदामडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में पिछले कुछ महीनों से लोहा चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। लोगों ने पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं।