logo

बेटे का जन्मदिन छोड़ युवक को रक्तदान करने अस्पताल पहुंची महिला, किया मिसाल कायम 

BLOOD2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
आज गोड्डा से ऐसी खबर निकल कर सामने आई है जिनसे पूरा गोड्डा गर्व महसूस कर रहा है। सुबह को ऐसी खबर आई जिससे पूरे महिला समाज में खुशी की लहर है। दरअसल गोड्डा के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे एक युवक को O नेगेटिव खून की जरूरत थी, यह खबर सुनते ही गोड्डा की शिवपुर मोहल्ले की रहनी वाली नमिता झा अपने बेटा के जन्मदिन का उत्सव छोड़ अस्पताल पहुंची और रक्तदान कर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे युवक की जान बचाई। नमिता झा ने कहा बेटे के जन्मदिन का इससे अच्छा उत्सव क्या हो सकता है। अगर हमारी वजह से किसी की जान बच सकती है तो हमे उनकी जान बचानी चाहिए। 

Tags - Jharkhand News Godda News Godda Latest News Blood Donation