logo

रांची के ओम गर्ल्स हॉस्टल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने रेड कर 10 लड़कियों को लिया हिरासत में

LALPUR01230.jpg

रांची 
रांची पुलिस ने लालपुर थाना क्षेत्र में एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओम गर्ल्स हॉस्टल में अवैध रूप से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हॉस्टल पर छापेमारी की। इस दौरान 10 लड़कियों को हिरासत में लिया गया। शुरुआती जांच से यह बात सामने आई है कि इन लड़कियों को हॉस्टल से विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जाता था।


पुलिस अब हिरासत में ली गई लड़कियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना है और रैकेट के सरगनाओं की तलाश तेज कर दी गई है। छापेमारी के समय सिटी डीएसपी, कोतवाली डीएसपी, लालपुर और कोतवाली थाना पुलिस के अधिकारी समेत जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest