logo

रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में बस ने नाबालिग को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस को किया आग के हवाले

बस_,_.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची-रामगढ़ मार्ग पर बुधवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे के बाद भारी हंगामा देखने को मिला। जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुट्टूपालू घाटी के समीप एक यात्री बस ने स्थानीय नाबालिग लड़की को कुचल दिया। इस हादसे में लड़की लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बस जमशेदपुर से हजारीबाग की ओर जा रही थी इसी बीच बस ने नाबालिग को टक्कर मार दी, मौके पर चीख-पुकार मच गई। लड़की की गंभीर हालत को देख लोग उग्र हो गए। उग्र भीड़ ने बस को चारों तरफ से घेर लिया और बस में आग लगा दी। गनीमत रही कि आगजनी से पहले सभी यात्री बस से नीचे उतर चुके थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। ड्राइवर और खलासी ने भी भागकर अपनी जान बचाई।
आक्रोशित लोगों द्वारा लगाई गई आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। वहीं सूचना मिलते ही ओरमांझी पुलिस अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को काबू में किया। साथ ही पुलिस आगजनी करने वाले शरारती तत्वों की पहचान करने में जुटी हुई है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar road accident news ranchi news ranchi ramgarh news