पाकुड़/नंदलाल तुरी
नए वर्ष का जश्न पाकुड़ के जिला वासियों ने अपने-अपने तरीके से मनाया। पिकनिक स्थलों के अलावा विभिन्न मंदिरों में लोगों का भीड़ देखने को मिली। लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की तथा नये साल की शुरुआत में सुख, शांति और समृद्धि बने रही की कामना की।
जिले के विभिन्न पिकनिक स्थलों पर लोगों को पिकनिक मनाते हुए काफी भीड़ देखने को मिला। लोग अपने-अपने जश्न में डूबे हुए थे। वहीं पाकुड़ जिला मुख्यालय से सटे हुए गोकुलपुर लड्डू बाबू आम बागान पिकनिक स्थल पर अपने-अपने परिवार को लेकर पिकनिक का जश्न मनाते हुए काफी भीड़ देखने को मिली।.jpeg)
नये साल के शुभ अवसर पर पंजाबी समुदाय के चार पीढ़ियां एक साथ मिलकर लड्डू बाबू आम बागान में पूरा परिवार के साथ पिकनिक का आनंद उठाया। तथा नये साल की शुभकामनाएं भी दी। अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी एवं एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने विभिन्न पिकनिक स्थलों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। संबंधित थाने के थानेदार व पुलिस निरीक्षक पुलिस दलबल के साथ पिकनिक स्थलों का निरीक्षण करते देखे गए। नए साल की बधाई एक-दूसरे को गुलदस्ता देते हुए एवं गले मिलते हुए दी। सोशल मीडिया के जरिए भी लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।