logo

लापता अंश-अंशिका का सुराग देने वाले को 2 लाख का इनाम, रांची पुलिस ने की घोषणा

kidnap__.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से 2 जनवरी 2026 को लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश कुमार और अंशिका कुमारी का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची की ओर से आम जनता से लगातार मदद की अपील की जा रही है। साथ ही, अब रांची पुलिस ने बच्चों के संबंध में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को 2-2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं दिखे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उसे दो लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
पुलिस ने एक बार फिर जारी विवरण में बताया है कि अंश कुमार की पहचान पीले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग के हाफ पैंट से की जा सकती है। जबकि अंशिका कुमारी ने नीले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की जींस पहनी है। पुलिस ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों और धुर्वा थाना के संपर्क नंबर भी जारी किए हैं, ताकि जिस भी व्यक्ति को वे बच्चे दिखे तो सीधे सूचित कर सके। 
बता दें कि 5 वर्षीय अंश कुमार और 4 वर्षीय अंशिका कुमारी 2 जनवरी को धुर्वा थाना अंतर्गत अपने घर से किराना दुकान के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद से वे घर वापस नहीं लौटे। इस संबंध में धुर्वा थाना कांड संख्या 01/2026, दिनांक 03 जनवरी 2026 को भारतीय दंड संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया और उसके बाद लगातार बच्चों की तलाश की जा रही है। लेकिन अब तक पुलिस कोई सुराग नहीं मिल सका है। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news ranchi news ranchi khabar ranchi update