logo

दोबारा प्रेग्नेंट हुई तो गुस्से में बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटा, छाती में चाकू घोंप मार डाला

dead_body37.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अमेरिका में एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद निर्मम हत्या कर दी। महिला ने अपनी प्रेमी की जान तड़पा-तड़पाकर ली। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने अपने प्रेमी की हत्या केवल इसलिए की क्योंकि वह दोबारा गर्भवती हो गई थी। महिला ने पहले अपने बॉयफ्रेंड को बिस्तर से बांधा। इसके बाद क्रूरतापूर्वक लड़के का लिंग काटा। वह दर्द से चिल्लाते रहा लेकिन महिला नहीं रूकी। इसके बाद छाती पर चाकू घोंप कर मार डाला। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 


बिस्तर के नीचे प्रेमी की लाश के छिपाया 
पुलिस ने बताया कि मामला अमेरिका के कोलोराडो स्टेट की बताई जा रही है। आरोपी महिला की पहचान 32 साल की शेटिंग गुओ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जब सूचना पर वुडस्प्रिंग सुइट्स होटल पहुंचे और उन्हें कमरे में खून से लथपथ बिस्तर मिला। गुओ ने अपने प्रेमी की लाश बिस्तर के नीचे छिपा कर रखी थी। पुलिस टीम ने लाश की जांच के दौरान पाया कि उसका लिंग काट दिया गया है। कमरे की छानबीन करने में पुलिस ने कूड़ेदान से लिंग को बरामद किया। गुओ को मेसा काउंटी डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। उस पर सेकेंड-डिग्री हत्या का आरोप है।


हत्या की वजह क्या थी
पुलिस ने कहा, "14 मई, 2024 को ग्रैंड जंक्शन पुलिस विभाग के अधिकारियों ने 659 मार्केट स्ट्रीट पर स्थित वुडस्प्रिंग सुइट्स होटल से एक कॉल आया। एक ऐसे व्यक्ति के बारे में पता लगा कि चाकू के घाव के कारण उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने आगे कहा, "गुओ का कहना था कि उसका मकसद उसकी हत्या करना नहीं था लेकिन, उसने चाकू मारने की बात स्वीकारी है। यह भी बताया कि वह काफी गुस्से में थी।" गुओ ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच बहस हुई थी क्योंकि उसे लगा कि उसके प्रेमी ने उसे "फिर से गर्भवती कर दिया है"।

Tags - crime newsColorado USA