logo

मथुरा में यमुना नदी में पलटी नाव, 10 लोगों की मौत; 3 लापता

मथुरा में यमुना नदी में पलटी नाव, 10 लोगों की मौत; 3 लापता

यूपी के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने से 10 लोगों की मौत हो गई. कई लोग लापता हैं. हादसा मथुरा के केशी घाट के पास हुआ. बताया ताजा है कि पर्यटकों ने लाइफ जैकेट नहीं पहना था. डीएम सीपी सिंह ने जानकारी दी है कि लुधियाना से करीब 132 लोग दर्शन करने आए थे. उन्होंने कहा कि मैं लापता लोगों की उन 132 पर्यटकों की सूची से मिलान कर रहा हूं. 3 लोग मिसिंग हैं. दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 10 लोगों की मौत हो गई. जिन लोगों को बचा लिया गया है, वे खतरे से बाहर हैं. डीएम सीपी सिंह ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों का शव सरकारी खर्च पर उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा. 

 

Tags - Mathura Boat AccidentMathura Boat Accident NewsYamuna Boat Accident10 People Died in Yamuna RiverYamuna River News