logo

एक हफ्ते कंटेनर में बंद रही लापता महिला, इस तरह पुलिस ने किया रेस्क्यू  

container.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में एक महिला एक हफ्ते तक सामान ढोने वाले कार्गो के बड़े कंटेनर में फंसी रही। इस दौरान वो चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन संयोग ऐसा था कि किसी व्यक्ति तक उसकी आवाज नहीं पहुंच पा रही थी। अंत में गश्त पर निकले एक पुलिस दल को महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला की आवाज का पीछा किया और उसे बचा लिया गया। फोक्स न्यूज पर इस न्यूज को प्रसारित किया गया है। 

कमजोर हो चुकी है महिला 

प्लोरिडा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सात दिनों तक कंटनेर में बंद रहने के कारण महिला कमजोर हो गयी है। हालांकि मेडिकल चेकअप में उसे किसी और तरह का प्राब्ल्म नहीं है। महिला के पड़ोसियों ने बताया कि सात दिन पहले वो अपने बच्चे को स्कूल से लाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वो वापस नहीं लौटी। बाद में उसके बच्चे को पति ने स्कूल से घर लाया औऱ महिला की तलाश शुरू कर दी गयी। 

कैसे कंटेनर में पहुंची महिला 

हालांकि महिला कंटेनर में कैसे पहुंची, इस बात का पता पुलिस नहीं लगा पायी है। महिला ने इस बाबत कोई बयान नहीं दिया है। दरअसल पुलिस को महिला के पूरी तरह से सामान्य होने का इंतेजार है। पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच कर रही है। जांच में इस बात को जानने की कोशिश हो रही है कि महिला के साथ किसी तरह की ज्यादती तो नहीं हुई है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn