logo

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचे तंजानिया, प्रवासी भारतीयों से किया आत्मीय संवाद 

tanz.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

तंजानिया प्रवास के दौरान भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दार-एस-सलाम स्थित भारतीय उच्चायोग में प्रवासी भारतीय समुदाय से आत्मीय मुलाकात की और उनसे संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीयों से मिलकर उन्हें आत्मिक सुख और संतोष की अनुभूति हुई। उन्होंने तंजानिया के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान और उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। भारतीय उच्चायुक्त बिश्वदीप डे ने तंजानिया में बसे भारतीयों के कल्याण हेतु चल रहे प्रयासों और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में उनकी भागीदारी पर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय, दुनिया के किसी भी कोने में, अपने समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता से एक विशिष्ट पहचान बनाता है।
रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि भारत की प्रगति आज विश्व को चकित कर रही है। भारत ने वह सब करके दिखाया है, जिसे कभी असंभव माना जाता था। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी के साथ दार-एस-सलाम के किसुतु स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर और स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन, पूजन और अभिषेक किया। मंदिर परिसर का भ्रमण कर उन्होंने इसे एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव बताया और विश्व शांति तथा मानव कल्याण की प्रार्थना की।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest