logo

गृहयुद्ध के बीच सूडान में सेना का विमान हादसे का शिकार, 49 की मौत; कई घायल

SUDAN26.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
सूडान के ओमडुरमैन शहर में एक सैन्य विमान वादी सैयदना एयरबेस से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 49 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। दुर्घटनाग्रस्त विमान 'एंटोनोव' मॉडल का था, जो टेकऑफ़ के दौरान संतुलन खो बैठा और एक रिहायशी इमारत से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद विमान में आग लग गई और घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सोशल मीडिया पर इस दुर्घटना के डरावने वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें धुएं के गुबार और जलते हुए मलबे को देखा जा सकता है।

हादसे की वजह पर सवाल
अभी तक हादसे के ठीक कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी या इंजन फेलियर के कारण यह दुर्घटना हुई। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है, और एयरबेस प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है। सूडान में 2023 से सेना और अर्धसैनिक बल 'रैपिड सपोर्ट फोर्सेज' (RSF) के बीच संघर्ष जारी है, जिसने देश को गृहयुद्ध की स्थिति में डाल दिया है। इस संघर्ष के कारण सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों नागरिक विस्थापित हो चुके हैं। इस हादसे ने सूडान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अधिकारियों की आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


 

Tags - Internationa। Internationa। News Big Internationa। News Breaking Internationa। News