logo

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली मालदीव की मंत्री ने अब अशोक चक्र का अपमान कर दिया!

barkast_minister.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मालदीप सरकार के मंत्रियों का भारत विरोधी रुख कोई नई बात नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले निलंबित मंत्री मरियम शिउना ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। अबकी निलंबित मंत्री मरियम शिउना ने कथित तौर पर अशोक चक्र का अपमान किया है। दरअसल निलंबित मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। जिसमें कथित तौर पर उन्होंने भारतीय तिरंगे का अपमान करती दिखी थीं।


MDP पर निशाना साधने के लिए किया था पोस्ट
दरअसल, शिउना ने MDP पर निशाना साधने के लिए X पर एक फोटो शेयर की थी। इसमें MDP के कैंपेन पोस्टर पर तिरंगे का अशोक चक्र और भारत की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का चुनाव चिन्ह लगाया गया था। पोस्ट में मरियम ने लिखा, "MDP रास्ता भटक रही है। मालदीव के लोग उनके साथ गलत रास्ते पर नहीं जाना चाहते।"हालांकि भारत में विरोध होने के बाद मरियम ने उसे हटा दिया और माफी भी मांगी।


पोस्ट कर मांगी माफी
पोस्ट पर भारतीय यूजर्स की आपत्ति जताई। मांग उठी की शिउना पर सख्त कार्रवाई हो। इस बाद उन्होंने वोल पोस्ट डीलिट कर एक अन्य पोस्ट किया जिसमें मरियम ने माफी मांगी।  उन्होंने X पर लिखा, 'मैं मेरी पोस्ट की वजह से हुए भ्रम को लेकर माफी मांगती हूं। मुझे पता चला कि MDP के पोस्टर में इस्तेमाल हुई तस्वीर भारतीय ध्वज से मिलती-जुलती है। गलतफहमी की वजह से ऐसा हुआ। मुझे खेद है। मैंने कुछ भी जानबूझकर नहीं किया।


PM मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का किया था इस्तेमाल
गौरतलब है कि इसके पहले मरियम शिउना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में PM मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसी विवाद के बाद उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त किया गया था। इससे पहले इसी साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरों पर शिउना समेत मालदीव के कुछ अधिकारियों ने आपत्तिजनक ट्वीट किया था।  दरअसल, PM मोदी ने लक्षद्वीप दौरे का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें खूबसूरती के लिहाज से लक्षद्वीप अब मालदीव को टक्कर देता नजर आया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि लाखों रुपए खर्च कर मालदीव जाने से बेहतर है कि लक्षद्वीप जाएं। इससे मालदीव के मंत्री और नेता नाराज नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में PM मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। साथ ही कहा कि भारत सर्विस के मामले में मालदीव का मुकाबला नहीं कर सकता।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - international newsMaldivesPM Modi