logo

शादी से ठीक पहले दुल्हन को पता चला वो लड़का है; फिर जो हुआ...

boyyy.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

कभी ऐसा सोचा है कि आप अपना जीवन एक महिला के तौर जी रहे हो। तभी एक दिन आपको पता चले कि असल जीवन में तो आप पुरुष हो। क्या होगा ? बता दें कि ऐसा ही मामला चीन में सामने आया है। 27 साल की इस महिला की जल्द ही शादी होने वाली थी। तभी उसने अपनी मेडिकल जांच कराई। उसे पता चला कि वो बायोलॉजिकली पुरुष है। ये खबर सुनकर वो हैरान रह गई। इस शख्स ने अपनी जिंदगी के 27 साल लड़की बनकर बिताए। लेकिन जब मेडिकल जांच कराई गई तो पता चला कि वह लड़का है। शादी से पहले हुई मेडिकल जांच में उसके पेट में टेस्टिकल्स का पता चला। जिसका मतलब है कि वह बायोलॉजिकली रूप से पुरुष है। ये पुरुषों में पाए जाने वाले दो बड़े आकार के अंग हैं। जो मेल हार्मोन और स्पर्म बनाते हैं। हुबेई प्रांत में रहने वाली ली युआन (बदला हुआ नाम) को दूसरी लड़कियों की तरह कभी पीरियड्स नहीं हुए। ना ही उसके स्तन विकसित हुए। वह जल्द ही शादी करने वाला था।

18 साल की उम्र में वह अपनी जांच कराने के लिए स्थानीय अस्पताल गईं। तब उसे बताया गया कि वह असामान्य हार्मोन स्तर और डिम्बग्रंथि विफलता से पीड़ित थी। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ और टेस्ट कराने के लिए कहा था लेकिन ली और उनके परिवार ने इस सलाह को गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन अब ली की शादी होने वाली थी। फिर उन्होंने अपने शरीर की एक बार फिर से जांच कराने का फैसला किया। इस बार, अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ डुआन जी ने ली की जांच की। उन्होंने बताया कि वह एक दुर्लभ बीमारी कॉन्जेनिटल एड्रेनल हाइपरप्लासिया (CAH) से पीड़ित हैं। परीक्षण के नतीजों के लिए एक महीने तक इंतजार करने के बाद, डॉक्टर ने जो कहा था उसकी पुष्टि हो गई। उन्होंने कहा कि ली में पुरुष लिंग गुणसूत्र हैं, लेकिन वह एक महिला की तरह दिखती हैं। डुआन ने कहा, 'सामाजिक तौर पर ली एक महिला हैं। लेकिन वह गुणसूत्र रूप से पुरुष है। जब ली को इस बात का पता चला तो वह हैरान रह गईं. वह पैदा होने के बाद से ही एक महिला के रूप में जीवन जी रही थीं। हालाँकि, अब उन्होंने सच्चाई स्वीकार कर ली है। 

डॉक्टर ने ली के पेट में मौजूद अंडकोष को सर्जरी के जरिए हटाने का सुझाव दिया, क्योंकि वहां कैंसर का खतरा ज्यादा था। 11 अप्रैल को ली की सर्जरी हुई, जिसके चलते अंडकोष हटा दिए गए। अब ली को कुछ और जांच से गुजरना होगा। इसके साथ ही लंबे समय तक हार्मोन थेरेपी भी लेनी होगी। ली के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।लोग उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। ली की शादी की योजना का क्या हुआ, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, डॉ. डुआन ने कहा कि जिन लोगों में ली में दिखे लक्षणों से मिलते-जुलते लक्षण हैं, उन्हें तुरंत इलाज मिलना जरूरी है।

Tags - international newsshocking news follow up