logo

इजराइल के सरोका अस्पताल पर ईरान का मिसाइल अटैक, बोले नेतन्याहू- ईरान को चुकानी होगी बड़ी कीमत

israel1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

इजराइल और ईरान के बीच युद्ध लगातार 7 दिनों से जारी है। दोनों देश एक दूसरे के बड़े शहरों पर लगातार मिसाइलें और ड्रोन्स के जरिए हमले कर रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि ईरान ने इजराइल के एक अस्पताल पर मिसाइल अटैक कर दिया है। बता दें कि ईरान ने इजराइल के सरोका अस्पताल पर यह अटैक किया है। जिसके बाद इजराइल के गृह मंत्री जायजा लेने अस्पताल पहुंचे है। गृह मंत्री ने कहा है कि ईरान ने निर्दोष लोगों पर हमला किया है।

इसी बीच इजराइल ने ये दावा कर दिया है कि ईरान पर हमले अब और तेज होंगे। वहीं इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी कहा है कि ईरान को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। इजराइल ये दावा कर रही है कि ईरान के द्वारा छोड़े गए मिसाइलों में से 7 मिसाइलों को रोकने में इजराइल डिफेन्स सिस्टम नाकाम रही है। लेकिन अब बदले की भावना से ईरान के ऊपर भी लगातार मिसाइलें दागी जा रही है।

Tags - Israel iran Israel iran war Israel iran war news international news international latest lews trending news