logo

इंडिगो और स्पाइसजेट विमानों की तकनीकी गड़बड़ी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

indigo0321.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
आज सुबह दो अलग-अलग उड़ानों में तकनीकी समस्याएं सामने आने के कारण उन्हें सुरक्षित रूप से वापसी लाकर उतारा गया। एक घटना दिल्ली-लेह इंडिगो की उड़ान से जुड़ी है, जबकि दूसरी हैदराबाद-तिरुपति जा रही स्पाइसजेट की क्यू400 फ्लाइट से। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2006 ने गुरुवार तड़के साढ़े छह बजे दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिला, जिसके बाद विमान को दिल्ली लौटाया गया। यह लैंडिंग इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से कराई गई। फ्लाइट में चालक दल सहित कुल 180 लोग सवार थे, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।


इंडिगो की ओर से जारी बयान में स्पष्ट किया गया कि इस स्थिति को आपातकाल घोषित नहीं किया गया था, बल्कि एक सतर्कता के तहत यह निर्णय लिया गया।
इसी तरह, स्पाइसजेट की क्यू400 फ्लाइट ने हैदराबाद से तिरुपति के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ ही देर बाद पायलटों को सामान रखने वाले पिछले दरवाजे की चेतावनी लाइट में रुक-रुक कर जलने की समस्या दिखाई दी। सावधानी बरतते हुए विमान को तुरंत हैदराबाद वापस लाया गया और राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। स्पाइसजेट ने भी अपने बयान में यह साफ किया कि यह कोई आपातकालीन स्थिति नहीं थी, बल्कि तकनीकी संकेत के बाद एहतियाती निर्णय लिया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News Breaking News।atest