logo

इंडिया के दामाद ऋषि सुनक ब्रिटेन में चुनाव हारे, ब्रिटेन में अबकी बार स्टार्मर सरकार

britain_election.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ब्रिटेन में हुए आमचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इंडिया के दामाद ऋषि सुनक चुनाव हार गए हैं। वहीं 14 साल बाद एक बार फिर वहां लेबर पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही ब्रिटेन में अबकी बार स्टार्मर सरकार बन गई है। गौरतलब है कि 650 में से 488 सीटों पर आए नतीजों में लेबर पार्टी को 341 सीटें मिल चुकी हैं। सरकार बनाने के लिए संसद में 326 सीटों की जरूरत होती है। वहीं भारतीय मूल के ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को अब तक सिर्फ 72 सीटें मिल पाई हैं। जीत दर्ज करने के बाद कीर स्टार्मर ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा हमने कर दिखाया, यह बदलाव की शुरुआत है। 

कीर स्टार्मर बोले- हमने कर दिखाया, यह बदलाव की शुरुआत

चुनाव में लेबर पार्टी की जीत के बाद कीर स्टार्मर ने समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "हमने कर दिखाया। आप सब ने इसके लिए मेहनत की थी। कैंपेन किए थे, लड़ाई लड़ी थी। आपने देश को बदल दिया है।जनता ने हमारे पक्ष में मतदान किया। यह बदलाव की शुरुआत है। साढ़े 4 साल तक पार्टी में बदलाव लाने के बाद जनता ने हमें चुना है। हम देश की सेवा के लिए तैयार हैं।"

2019 के चुनाव में जीती थी सुनक की पार्टी
2019 में 67.3% वोटिंग हुई थी। तब सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को 365, कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी को 202 और लिबरल डेमोक्रेट्स को 11 सीटें मिली थीं। इस बार लगभग सभी सर्वे में कंजर्वेटिव पार्टी की करारी हार की आशंका जताई गई थी। यूगोव के सर्वे में लेबर पार्टी को 425, कंजर्वेटिव को 108, लिबरल डेमोक्रेट को 67, SNP को 20 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

Tags - InternationalInternational newsRishi SunakBritain election