logo

इस साल ग्रीनलैंड में रखा जा रहा है सबसे लंबा 18 घंटे का रोजा, भारत में कितने समय का उपवास?

IFTAR.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाता है, जिसमें दुनिया भर के मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक बिना कुछ खाए-पिए रोजा रखते हैं। इस दौरान लोग अधिकतर समय इबादत में बिताते हैं। हर देश में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में अंतर होने के कारण रोजे की अवधि भी अलग-अलग होती है। आइए जानते हैं कि इस साल दुनिया के अलग-अलग देशों में रोजा कितने घंटे का रहेगा।
कहां रखा जाएगा सबसे लंबा रोजा?
धरती अपनी धुरी पर घूमती रहती है, जिससे हर स्थान पर सूर्योदय और सूर्यास्त का समय अलग होता है। इसी कारण कुछ देशों में रोजा कम समय का होता है, जबकि कुछ देशों में उपवास की अवधि 18 घंटे तक पहुंच जाती है। इस साल सबसे लंबा रोजा ग्रीनलैंड में रखा जा रहा है। यहां यह 18 घंटे 12 मिनट का है। इसके अलावा, आइसलैंड, स्कॉटलैंड और ब्रिटेन में भी रोजे की अवधि 16 से 18 घंटे के बीच है। 


भारत में कितने घंटे का रोजा?
भारत समेत एशिया के अन्य देशों में रोजा 14 से 15 घंटे तक है। ब्राजील उन देशों में शामिल है, जहां सबसे कम अवधि का रोजा रखा जाएगा, जो 12 से 13 घंटे के बीच होगा। वहीं, जिम्बाब्वे, अर्जेंटीना और चिली में भी रोजे की अवधि तुलनात्मक रूप से कम होगी। रमजान के दिनों के बढ़ने के साथ-साथ रोजा खोलने का समय धीरे-धीरे बढ़ता जाता है। हर दिन इफ्तार का समय 20 से 25 मिनट तक बढ़ सकता है, जबकि सहरी का समय थोड़ा कम होता जाता है। साल 2025 में रमजान का पहला रोजा 2 मार्च को रखा गया। 30 रोजे पूरे होने के बाद ईद का चांद नजर आएगा और फिर दुनियाभर में ईद का जश्न मनाया जाएगा।

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News Breaking News।atest