logo

भारत में 62 करोड़ लोगों को लू ने बीमार किया, 1 महीने का है आंकड़ा

heat_wave2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
इस बार देशभर में लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। इस बार तो गर्मी ने पहाड़ों पर भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बढ़ते तापमान से बड़ी संख्या में मौतें भी हुई हैं और गर्मी के शिकार मरीजों की तादाद भी बढ़ रही है। क्लाइमेट सेंट्रल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बीते 1 महीने में भारत में 62 करोड़ लोग बीमार हुए हैं। दुनियाभर के आंकड़ों की बात करें तो यह 5 अरब तक पहुंच गया है। 


नौ दिनों के अंदर लू से 100 की मौत
रिपोर्ट में कहा गया है कि 16-24 जून के बीच भारत में लू से बीमार होने के कम से कम 40 हजार मामले सामने आए, जबकि सौ से अधिक लोगों की मौत हुई है। रातों को इतना गर्म होना पहली बार देखा गया। क्लाईमेट सेंट्रल के अनुसार, जून महीने में इस बार भारत में सबसे लंबी हीट वेब देखी गई।


लू का प्रकोप बढ़ने के लिए जीवाश्म ईंधन जिम्मेदार
क्लाईमेट सेंट्रल की रिपोर्ट के अनुसार, भारत समेत कई देशों में तापमान 50 डिग्री पार कर गया। भारत में पहली बार रात्रि का तापमान रिकॉर्ड 37 डिग्री तक पहुंच गया। रिपोर्ट में 16-24 जून के दौरान चली लू को आधार बनाया गया है। हीट वेब बढ़ने के लिए मुख्य रूप से जीवाश्म ईंधन को ही ज्यादा जिम्मेदार माना गया है।
 

Tags - Heatwaveheatwave news62 crore people sick