logo

POK में भड़का पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन, कई शहरों में जुटे प्रदर्शनकारी; भारी बवाल

a2820.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन भड़क उठा है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के बरनाला और भीमबर शहर में बड़ी संख्या में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शनकारी जमा हुए और वहां की मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद शहर में बड़ी संख्या में पाकिस्तान-विरोधी प्रदर्शनकारी जमा हुए हैं। यहां पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मीरपुर शहर में भी बड़ी संख्या में पाकिस्तान-विरोधी प्रदर्शनकारी जमा हुए।

 

पीओके के कई शहरों में भारी बवाल  
गौरतलब है कि मुजफ्फराबाद में ज्वॉइंट आवामी एक्शन कमिटी के कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों के बीच झड़प के बाद पाक अधिकृत कश्मीर के भीमबर और कोटली जैसे इलाके में पाकिस्तान-विरोधी प्रदर्शन  जारी है। कई जगहों पर शटडाउन है। सुरक्षाबलों के साथ ज्वॉइंट आवामी एक्शन कमिटी के कार्यकर्ताओं की झड़प के बाद पीओके के कई इलाकों में बाजार बंद करा दिया गया है। यहां तनाव व्याप्त है। 
 

Tags - POKAnti Pakistan ProtestMujaffrabad Pakistan Occupied Kashmir