द फॉलोअप डेस्क
रांची के कांके रोड इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक 407 ट्रक ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला स्कूटी से अपनी बच्ची को छोड़ने स्कूल जा रही थी। इसी क्रम में ट्रक ने टक्कर मार दी। और हादसे में दोनों स्कूटी सवार मां-बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। .jpeg)
घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। जिसके बाद यातायात का परिचालन भी बाधित हो गया है। वहीं घटना की सुचना भी तत्काल पुलिस को देदी गई है।