logo

शादी की खुशियां गम में बदलीं, अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार; हादसे में 4 घायल

WhatsApp_Image_2026-05-07_at_5_08_53_PM.jpeg

रांची 
आज सुबह शादी समारोह के बाद विदाई कर दुल्हन को लेकर लौट रही कार हादसे का शिकार हो गई। सोनाहातू थानाक्षेत्र के बुंडू-राहे सड़क पर मारनाडीह सड़क के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दूल्हा अपने परिजनों के साथ राहे में आयोजित विवाह समारोह से दुल्हन को लेकर रांची के हटिया लौट रहा था। इसी दौरान मारनाडीह पुल के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पलटते हुए खाई में जा गिरी। गंभीर घायलों को बुंडू से रिम्स किया गया रेफर
हादसा इतना तेज था कि कार में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सोनाहातू पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया।इसके बाद सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बुंडू पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया।
 

Tags - Ranchi accident wedding crash Jharkhand news road accident breaking news