द फॉलोअप डेस्क
रांची के कोकर में छिनतई और मारपीट का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां स्कूटी सवार एक युवक के साथ अपराधियों ने छिनतई के अलावा मारपीट कर उनके पैसे और मोबाइल भी छीनने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक पीड़ित का नाम मुकेश कुमार है, जो पेशे से आई नेक्स्ट के पत्रकार हैं। मुकेश देवघर जिले के जसीडीह के सनथाली निवासी है। वह बीती रात करीब 01:00 बजे स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में सुभाष चौक, कोकर के पास एक दो पहिया वाहन पर बैठे दो व्यक्तियों ने युवक के साथ मारपीट की और मोबाइल के साथ पैसे भी छीनने की कोशिश की।.jpeg)
इस संबंध में पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड संख्या 06/25 दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान घटना में शामिल दो पहिया वाहन सहित दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।.jpg)
अभियुक्तों की पहचान 23 वर्षीय ऋषभ कुमार, पिता-दीपक कुमार, औरंगाबाद (बिहार) और 23 वर्षीय मनीष कुमार, पिता-राजेश महतो, रामगढ़ निवासी के रूप में की गई है। दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पत्रकार से हुई इस घटना के बाद सभी मीडियाकर्मी आक्रोशित हैं और पुलिस प्रशासन से इस तरह की घटना पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है।