logo

राँची में जनगणना 2027 को लेकर फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

WhatsApp_Image_2026-04-09_at_5_28_52_PM.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 
जनगणना 2027 के प्रथम चरण (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन - HLO) की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। उपायुक्त-सह-प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जिले के 70 फील्ड ट्रेनर्स के लिए विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण दो बैचों में तीन-तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें CMMS पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल डेटा संग्रहण, मकान सूचीकरण और गणना की प्रक्रिया सिखाई जा रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, जिसमें जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।  इस प्रशिक्षण के जरिए फील्ड ट्रेनर्स को तैयार किया जा रहा है, जो आगे प्रगणकों और सुपरवाइजर्स को ट्रेनिंग देंगे। इसका उद्देश्य जनगणना 2027 के पहले चरण को पूरी तरह डिजिटल, सटीक और समयबद्ध तरीके से पूरा करना है। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, श्री कुमार रजत, अपर समाहर्ता राँची, श्री रामनारायण सिंह, DSO, श्री  शेषनाथ बैठा एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा राँची, श्री रविशंकर मिश्रा, सम्बंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जनगणना कार्य निदेशालय के जिला समन्वयक पदाधिकारी श्री संजीव कुमार, जिला के मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे। राँची जिले में कुल 70 फील्ड ट्रेनर्स हैं, जिन्हें 35-35 की संख्या में दो ग्रुप (बैच) में विभाजित किया गया है। प्रशिक्षण समाहरणालय बी ब्लॉक, कमरा संख्या 505 में जिला के मास्टर ट्रेनर्स तथा जनगणना कार्य निदेशालय, झारखण्ड, द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण फील्ड ट्रेनर्स को मकान सूचीकरण, मकानों की गणना, डिजिटल डेटा संग्रहण, CMMS पोर्टल एवं हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन मोबाइल ऐप के उपयोग आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा।

प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स आगे प्रगणकों (Enumerators) एवं सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण देंगे, जिससे जनगणना 2027 के प्रथम चरण को पूर्णतः डिजिटल, सटीक एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। राँची ने सभी फील्ड ट्रेनर्स से अपील की है कि वे प्रशिक्षण के दौरान पूर्ण रूप से सक्रिय रहें तथा बाद में अपने-अपने क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण का आयोजन सुनिश्चित करें। जनगणना 2027 की कार्य से विकास योजनाओं एवं नीति निर्धारण के लिए आधारभूत आंकड़े उपलब्ध होंगे।
 

Tags - Census 2027 Ranchi training Field trainers Digital data collection House listing operationCMMS portal Mobile app training Enumerators training Government program Data accuracy