logo

झारखंड : मानसून सत्र का दूसरा कार्यदिवस आज, पेश किया जायेगा अनुपूरक बजट

jharkhand_assembly.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को फिर से शुरू किया जायेगा। 2 दिनों के अवकाश के बाद आज विधानसभा में हंगामे के आसार नजर आ सकते हैं। सत्र के 2 दुसरे कार्यदिवस के दौरान आज सरकार के द्वारा अनुपूरक बजट भी पेश किया जायेगा। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा। इस दौरान चर्चा में पक्ष विपक्ष के बीच हंगामे होने के आसार हैं। 
वहीं आज मानसून सत्र के दुसरे कार्यदिवस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अनुपस्थित रह सकते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वर्तमान में दिल्ली में इलाजरत अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की देखरेख कर रहे हैं। साथ ही शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन भी दिल्ली में ही इलाजरत हैं। जिसके बाद शिक्षा मंत्री के पद का प्रभार सुदिव्य कुमार दे दिया गया है। 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand latest update jharkhand monsoon session jharkhand monsoon session news jharkhand vidhansabha news