logo

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज आखिरी दिन, जानें क्या होगा खास

jharkhand_assembly.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन होगा, जहां कई विधायी कार्य पुरे किये जायेंगे। इसके बाद सदन के सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जायेगा। सदन के पहले पाली में प्रश्नकाल निर्धारित है। जहां विधायक अपने सवाल रख सकते हैं। 
यह कयास लगाये जा रहे हैं कि सदन सत्र के दौरान कांग्रेस की ओर से दिशोम गुरु को भारत रत्न देने का प्रस्ताव लाया जा सकता है. वहीं अब तक कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव व सत्ता पक्ष के कई अन्य सदस्य गुरुजी को भारत रत्न देने की मांग सदन में रख चुके हैं। वहीं अब तक के हुए सदन की कार्यवाही में प्रथम अनुपूरक बजट के अलावा पांच महत्वपूर्ण विधेयक पारित किये जा चुके हैं।
 

Tags - jharkhnad news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand vidhansabha monsoon session jharkhand vidhansabha ranchi khabar jharkhand trending news