logo

आजसू पार्टी का तमाड़ विधानसभा स्तरीय पंचायत एवं ग्राम प्रभारी सम्मेलन संपन्न, सुदेश महतो के निशाने पर हेमंत सोरेन 

ajsusm.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

रांची : बुंडू स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में तमाड़ विधानसभा स्तरीय पंचायत एवं ग्राम प्रभारी सम्मेलन आयोजित हुआ। इस दौरान पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि सरकार का कर्तव्य अपनी नीतियों और फैसलों से जनता के जीवन को सहज बनाना होता है लेकिन वर्तमान सरकार ने अपने फैसलों से जनता के जीवन में परेशानियों को बढ़ाने का काम किया है। कदाचार मुक्त परीक्षा कराने में विफल सरकार ने बिना सोचे समझे सिर्फ अपनी नाकामी छिपाने के लिए इंटरनेट बंद करने का तुगलकी फरमान सुनाया है। 
हेमंत सरकार पर साधा निशाना 
मौके पर उपस्थित सभी ग्राम व पंचायत प्रभारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ इस सरकार को अपना बहुमूल्य मत दिया था लेकिन इस सरकार ने अपने कार्यकाल के पांच वर्षों में जनता को सिर्फ ठगने का काम किया। हमारा राज्य विकास से दूर हो गया है। झारखंड को पुनः विकास की पटरी पर लाने के लिए आप सभी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। राज्य और राज्यवासियों की आवश्यकता अनुरूप कार्य करना हमारा दायित्व। विकास की शुरुआत गांवों से होनी चाहिए। मुख्यालय में बनी नीतियों को गांव तक पहुँचने में समय लग जाता है। 

इस अवसर पर  जिप सदस्य परमेश्वरी सांडिल्य, सुधा मुण्डू, जिप सदस्य विजय सिंह मानकी, वरीय नेता सिंह राय टुटी, राम दुर्लभ सिंह मुण्डा, केशव चंद्र महतो, रमेश भगत, अड़की प्रमुख कृष्ण सिंह मुण्डा, हरिहर महतो, हिरादास, राजकिशोर कुशवाहा, उमेश नायक, राधिका देवी, सुनिता देवी, सुमित्रा देवी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
 
22 को बड़कागांव में सम्मेलन
बता दें कि आजसू पार्टी द्वारा राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 22 सितंबर को बड़कागांव विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन  +2 हाईस्कूल, फुटबॉल मैदान, बड़कागांव में किया जाएगा। मौके पर सभी चूल्हा प्रमुख पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में अपने पद की शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह कार्यक्रम पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी के नेतृत्व में किया जा रहा है।
 

Tags - ajsu partysudesh mahtojharkhand politicsjmmhemant soren