logo

रांची की लेखिका अंशिता सिन्हा को मिला 'रत्नाकर स्मृति सम्मान'

अंशिता.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची की लेखिका अंशिता सिन्हा को 'स्व. रामरतन प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान' से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान हिंदी साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिये दिया गया। यह सम्मान समारोह अशोक स्मृति संस्थान और साहित्य प्रेरणा मंच के द्वारा  जयप्रकाश नारायण की कर्मभूमि बिहार के नवादा स्थित सोखोदेवरा में आयोजित किया गया। 
अंशिता ने कहा कि जिस क्षेत्र में जन्म ली एवं जहाँ बचपन बीता उसी धरा पर सम्मान मिलना वाकई मेरे लिये एक गर्व का क्षण है। मेरी कोशिश रहेगी कि साहित्य में अपने क्षेत्र का नाम और भी आगे बढ़ा पाऊं। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा सदस्य अनिल सिंह, कार्यक्रम के संयोजक ओंकार शर्मा कश्यप, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ साहित्यकार  डॉ. उषा सिन्हा के साथ देश-विदेश के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
मालूम हो कि रत्नाकर स्मृति सम्मान मुख्य रूप से साहित्य, पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को दिया जाता है। यह सम्मान दिवंगत पत्रकार और साहित्यकार रत्नाकर भारती की स्मृति में आयोजित किया जाता है। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news ranchi news ranchi khabar ranchi update anshita sinha news writer anshita sinha