logo

रांची में आज कई इलाकों में बत्ती गुल, जानें अपने क्षेत्र में कटौती का समय; देखें पूरी लिस्ट

रांची में आज कई इलाकों में बत्ती गुल, जानें अपने क्षेत्र में कटौती का समय; देखें पूरी लिस्ट

रांचीः 
आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत शक्ति उपकेंद्रों और विभिन्न फीडरों में आवश्यक कार्य के चलते अलग-अलग समय पर बिजली बंद रखी जाएगी। इस दौरान कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। आइए जानते हैं, किस इलाके में कितने बजे से बिजली बंद रहेगी।

अशोकनगर विद्युत शक्ति उपकेंद्र में एक घंटे बिजली बंद
अशोकनगर विद्युत शक्ति उपकेंद्र में आवश्यक कार्य के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे गौरीशंकर नगर, न्यू एजी कॉलोनी डोरंडा, कडरू रेलवे स्टेशन, ओल्ड एजी कॉलोनी, न्यू एजी कॉलोनी कडरू, महावीर नगर, अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी और एसपी कॉलोनी समेत आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

सतरंजी और ओबरिया फीडर में दोपहर तक कटौती
तुपुदाना विद्युत शक्ति उपकेंद्र के सतरंजी फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान तुपुदाना, डूंगरी, सतरंजी, दस माइल, सोदाग और आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। वहीं, ओबरिया फीडर में भी सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे ओबरिया, चंदाघासी, प्रगति नगर और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।

कृष्णापुरी फीडर में शाम 4 बजे तक बिजली बंद
कृष्णापुरी फीडर में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस दौरान कृष्णापुरी रोड नंबर 5बी, रोड नंबर 9 और आसपास के इलाकों में बिजली कटौती का असर रहेगा।

नामकुम बाजार और चूनाभट्ठा फीडर में लंबी कटौती
नामकुम बाजार फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे नामकुम बाजार, पत्रा टोली और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। इसी तरह, चूनाभट्ठा फीडर में भी सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान बैंक कॉलोनी कोकर और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

एचटीआइ फीडर में शाम 4 बजे तक बिजली नहीं
एचटीआइ फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके चलते इलाही बक्स कॉलोनी कोकर और आसपास के इलाकों में बिजली कटौती रहेगी।

अयोध्यापुरी फीडर से जुड़े इलाकों में भी असर
अयोध्यापुरी फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सुरेंद्रनाथ स्कूल से चेशायर होम रोड, आलू गोदाम, सुरेंद्रनाथ स्कूल से खेलगांव चौक और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

न्यू मोरहाबादी फीडर में शाम 4:30 बजे तक कटौती
न्यू मोरहाबादी फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इससे पार्क प्राइम होटल मोरहाबादी, सब्जी मार्केट, जतरा टांड़ और आसपास के इलाकों में बिजली कटौती का असर रहेगा।

आरके मिशन और बरियातू फीडर में बिजली बंद
आरके मिशन फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान स्वामी सहजानंद नगर, जोड़ा तालाब और आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। वहीं, बरियातू फीडर में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे मैथन मैरिज गार्डन बरियातू और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।

सरला बिड़ला फीडर में शाम 6:30 बजे तक बिजली कटौती
चडरी सब-स्टेशन के सरला बिड़ला फीडर में सुबह 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान जोरार पाहन टोली सहित अन्य संबंधित इलाकों में बिजली कटौती का असर देखने को मिलेगा।

Tags - Ranchi Power Cut Ranchi Electricity Power Shutdown Jharkhand News Ranchi News